जमशेदपुर : डायन प्रथा कुरीति के समूल उन्मूलन के लिए पूरा जीवन संघर्ष करने वाली एवं राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से अलंकृत छुटनी महतो शुक्रवार को प्रतिष्ठित 106 बटालियन (रैफ) के ऑफिसर्स मेस में पधारीं जहां कमांडेंट राजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया. कमांडेंट राजीव कुमार ने पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन संघर्षों और डायन प्रथा कुरीति के खिलाफ लड़ाई के रास्ते में आए कठिनाइयों को बड़े ध्यान से सुना. इस अवसर पर कमांडेंट राजीव कुमार ने नेतरहाट से लाए नाशपाती के कुछ पौधों को श्रीमती महतो को सौंपा जिसे पर्यटन क्षेत्र और सरना समाज के पुण्यभूमि ‘लखाईडीह’ में रोपित करना है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां यह बताना उचित रहेगा कि छुटनी महतो ने सीआरपीएफ बल से ‘लखाईडीह’ के विकास के लिए सहयोग मांगा, जिसे रैफ कमांडेंट राजीव कुमार और उप कमांडेंट नरेंद्र कुमार ने सहर्ष स्वीकार किया. इस सुअवसर पर दिल्ली से पधारे पीसमेकर के सम्पादक संतोष कुमार सरस भी उपस्थित रहे. रैफ 106 बटालियन के कमांडेंट राजीव कुमार, डिप्टी कमांडेंट निरंजन कुमार, पद्मश्री छूटनी महतो, भारतीय पुलिस एवं पारा मिलिट्री पर केंद्रित पीसमेकर मैगजीन के प्रबंध संपादक संतोष कुमार सरस, समाजसेवी बिनोद प्रजापति, संजय अग्रवाल , बदल महतो, प्रभात महाराज मौजूद थे.











