जमशेदपुर : एक जनजाति महिला जिसका नाम सुनीता है वह भटक कर तेलांगना राज्य पहुंच गयी है. शुक्रवार को तेलांगना, जनगामा जिला के समाज कल्याण विभाग द्वारा रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह से सम्पर्क कर उस परिवार के सम्बन्ध में जानकारी की मदद मांगी गयी. रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा महिला से बात की गयी. महिला इतनी दूर जाने पर घबरायी हुई है और भाषायी समझ भी उसे कम है. बातचीत के क्रम में महिला ने बताया कि सोनुआ पश्चिम सिंहभूम की रहनेवाली है तथा उसके पति सोनाराम पूर्ति खेतीबाड़ी का काम करते है. रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम ने इस सम्बन्ध में पश्चिमी सिंहभूम जिले में अपने सम्पर्क व सदस्यों को सूचित किया है, ताकि वे महिला के परिवार के सम्बन्ध में सूचना दे सके. महिला तेलांगना के जनगामा जिला के सखि सेन्टर में है, जिसका मोबाईल नम्बर 9347186918 है.











