जमशेदपुर: संस्कार भारती के किशोर आयाम तरुण प्रभा की सदस्या अजेता कनौजे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने झारखंड राज्य को गौरांवित किया है. अजेता श्री का गीता पाठ 21 फरवरी को हरे कृष्णा टीवी पर दोपहर 2:00 बजे प्रसारित किया गया, जिसमें गीता का मधुर उचारण करते हुए उसका अर्थ भी बताया है. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की विद्यार्थी होने के साथ ही अजेता संगीत अकादमी टेल्को रिक्रिएशन क्लब में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं. इन्होंने अपने शहर और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार भी जीते हैं और एआइआर आकाशवाणी तथा झारखंड दूरदर्शन डीडी नेशनल में भी अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा है. अजेता श्री के माता पिता का नाम सुनील कुमार कनौजे, निमिषा कनौजे अपनी सुपुत्री को शिक्षा के अलावे आध्यात्मिक ज्ञान के लिए अग्रसर किया है. ऐसे अभिभावकों से ही हमारा समाज और देश अपनी संस्कृति की पहचान बना सकेगा ऐसी आशा है.














