जमशेदपुर : टाटा स्टील में 2023 बैच के बाहर ट्रेड अप्रेंटिस के कर्मचारियों को सहयोगी कंपनियों में बहाली का अपॉइंटमेंट देने का मुद्दा गरमा गया है. ट्रेड अप्रेंटिस में करीब 460 लोग बहाल हुए हैं. इनको कहा गया है कि उनकी बहाली टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज में होगी. मैनेजमेंट नहीं इसके लिए एक कर्मचारी को अपने बहाली का पत्र भी दे दिया है. ट्रेड अप्रेंटिस के लोगों का कहना है कि उनकी बहाली टाटा स्टील के लिए हुई थी लेकिन अब उनको सहयोगी कंपनी में भेजा जा रहा है जो अनैतिक है. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि टाटा वर्कर्स यूनियन के साथ हुई वार्ता में मैनेजमेंट ने साफ कहा था कि उनकी बहाली के वक्त जो एडवर्टाइजमेंट निकला गया था उसमें टाटा स्टील के सहयोगी कंपनी में बहाली की बात साफ तौर पर लिखी गई थी. इस कारण अभी टाटा स्टील में उनकी बहाली नहीं हो सकती है. अब इस मामले को लेकर ट्रेड अप्रेंटिस के कर्मचारी आर्य पर की लड़ाई लड़ने के मूड में है. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को ट्विटर के माध्यम से जानकारी भी दी गई है. अब यह तय हुआ है कि सोमवार को सारे कर्मचारी टाटा स्टील के मुख्य गेट और टाटा वर्कर्स उन में जाकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी करेंगे.




