चांडिल : सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा रघुनाथ मुर्मू चौक से लेकर डोबो ब्रिज तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है. इस सड़क का निर्माण लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसमें कई स्थानीय मजदूर भी काम कर रहे हैं लेकिन इन मजदूरों को पिछले 3 महीने से मजदूरी नहीं मिला है. इसको लेकर मंगलवार को मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया. इनका नेतृत्व कर रहे समाजसेवी बाबूराम ने कहा कि अगर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मजदूरों का बकाया 5 दिन के अंदर नहीं दिया गया तो हम लोग जोरदार आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कंपनी भोले- भाले आदिवासियों का फायदा उठा रही है. उन्होंने कहा कि कल हम लोग उपायुक्त को संज्ञान में देंगे साथ ही लेबर इंस्पेक्टर से भी जाकर मिलेंगे. अगर 5 दिन के अंदर इसका समाधान नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. वहीं महिला मजदूर ने कहा कि हम जब भी पैसा मांगने जाते हैं तो कहा जाता है कि कल पैसा मिलेगा और रोज इसी तरह से हम लोगों को दौड़ाया जा रहा है. हम लोग पूरा दिन मेहनत करके काम करते हैं और हमें पैसा ही नहीं दिया जाता है. हमारा घर परिवार कैसे चलेगा. सवाल ये उठता है कि आखिर ये कैसी सरकार है जिसमें आदिवासियों का ही शोषण किया जा रहा.














