चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम की पुलिस ने सीआरपीएफ की विभिन्न कंपनियों की मदद से सारंडा जंगल के टोंटो थाना क्षेत्र के सरजामबुरु, तुम्बपाहाका, पूर्ति टोला और जिम्कीइकीर के आसपास जंगल और पहाड़ में सर्च ऑपरेशन चलाया इसमें बड़ी सफलता हाथ ल गी है. दो नक्सली कैंप को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया है. उनके कैंप से बड़े पैमाने पर हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

बरामद सामानों में एम16 रायफल, 303 बोल्ट का एक्शन रायफल पांच की संख््या, तीन 315 बोर का रायफल, फैक्ट्री में निर्मत एक एयरगन, दस मैगजीन, करीब एक हजार से अधिक कारतूस, वायरलेस सेट, बैटरी, नक्सली कपड़ा समेत अन्य सामान को बरामद किया गया है. नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विनी समेत कई नक्सली उस इलाके में घुम रहे है. उनका ही कैंप लगा था, जिसको नष्ट करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.














