जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में हुई फायरिंग की घटना में घायल हरिजन बस्ती निवासी शिवम घोष की इलाज के दौरान मंगलवार की रात निधन हो गया. उसके शरीर में पांच गोलियां लगी थी. घटना के बाद काफी दिन तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद अंतत बाहर गया और उसका निधन हो गया. अब उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा. उनका शव रांची से लाया गया. मालूम हो कि आपसी रंजिश में 19 फरवरी की दोपहर को धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी शिवम घोष को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. फुटेज के अधार पर बिष्टुपुर थाना में घायल शिवम घोष के बड़े भाई अनिमेष घोष के बयान पर कदमा शास्त्रीनगर निवासी असीफ, सोनारी का विशाल धीवर, मनोज धीवर, सीनू राव, सन्नी, शिबू समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले में सात लोगों को जेल भेज चुकी है.















