जमशेदपुर: 26 फरवरी 2014 को मुंबई के नज़दीक सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे मे शहीद भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर किया गया नमन. मौके पर शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के सदस्यगण एवं नागरिक परिवेश से लोग शहीद मनोरंजन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे. संगठन के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है. वे माता-पिता इस समाज के लिए पूज्य है जिनके कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ. सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम होता है और इसका सर्वोत्तम उदहारण है देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया एवं उनकी माता-पिता से मिलकर उनका हाल चाल जाना. (नीचे भी पढ़ें)

कवियों के लिए क्योंकि और बिना परिवार और समाज के यह कार्यक्रम अधूरा रह जाता आप को सफल बनाने में होगा. कार्यक्रम बलविंदर सिंह , दिव्येन्द त्रिपति, माधवी उपाध्याय, वीना पांडेय, वसंत जमशेदपुर, सोन सुगंध, एसके झा, टीएस शामिल रहे. वहीं एक गजल एक सैनिक ने एक सैनिक का सम्मान बलविंदर सिंह जी और इस अवसर पर ” *भारत माता की जय” एवं “शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे”* के नारे से वातावरण गूंजमय हो गया. उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य की टोली संध्या 6 बजे वीर के निवास स्थान पर पहुंची एवं शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सदस्य वरिष्ठ अवधेश कुमार के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिकों ने अपनी श्रद्धांजलि झारखंड के लाल मनोरंजन कुमार को अर्पित की. इस अवसर पर ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कु सिन्हा, के सिंह ,संजय सिंह, निर्मल कुमार, ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कु सिन्हा, संजय सिंह, निर्मल कुमार जितेंद्र कुमार सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह अनुपम शर्मा सिद्धनाथ सिंह अवधेश कुमार,आ के पाठक रवि शंकर सिंह,किशोर कुमार अनिल कुमार अमोद कुमार जितेंद्र कुमार तिवारी शामिल रहे.














