जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जमशेदपुर के छोटागोविंदपुर शेषनगर स्थित शिव मंदिर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठान की मांग बहुत पुरानी थी. स्थानीय जनों के अनुरोध पर विधायक मंगल कालिंदी के निजी फंड से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में देखते हुए पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठान का कार्य किया गया था. इसका उदघाटन विधायक मंगल कालिंदी एवं स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस पुनीत कार्य के लिए स्थानीय महिला श्रद्धालुओं ने विधायक के प्रति आभार जताया. इस अवसर पर रामनवमी सिंह, विमलेश कुमार, रजनी दास प्रकाश दुबे,दिनेश सिंह,प्रशांत चौधरी, विजय कुमार, संतोष कुमार,मनीष सिंह,लक्ष्मण प्रसाद, वीर बहादुर सिंह सहित गणमान्य जन उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
महाशिवरात्रि पर दलमा में विधायक मंगल कालिंदी और संजीब सरदार ने किया जलाभिषेक
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धा के प्रतीक दलमा शिव लिंग पर जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने और पोटका विधायक संजीब सरदार ने अपनी पत्नी के साथ पोहोच कर दर्शन किए और जलाभिषेक किया साथ ही श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना कर राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की.पूजा अर्चना के बाद दोनों विधायकों ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.














