जमशेदपुर: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में प्रातः काल से ही उमड़ी
श्रद्धालुओं की भारी भिड़. विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्रियों यथा पुष्प बेल्वपतत्र, भांग धतुरा, फल, मिष्ठान, दुध, दही, घृत के साथ भक्त गण, बड़ी संख्या में माता बहनों ने भगवान् शिव का जल ओर दुग्ध आदि से अभिषेक पूजा अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया. महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में विशेष रूप से फुलों ओर विद्युत सज्जा से सजाया गया. वही मंदिर में बाबा भोलेनाथ की रात्रि बेला में विद्वानों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चार पहर की पूजा अर्चना भी की गयी. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सांवर लाल शर्मा एवं बीएन शर्मा ने संयुक्त रूप से दी.














