शार्प भारत डेस्क : फरवरी महीना खत्म होने में बस एक दिन बचे है. वहीं मार्च महीना पर्व और त्योहारों से भरा है. इस दौरान होली, ईद-उल-फितर समेत कई अन्य पर्व त्योहार शामिल है. दरअसल मार्च के महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. यह छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी की जाती है. जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 14 दिनों की छुट्टियां घोषित की गयी है. वहीं झारखंड में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश है. (नीचे भी पढ़ें)
मार्च की बैंक हॉलिडे लिस्ट
तारीख — बंद रहने का कारण — कहां बंद रहेंगे
2 मार्च — रविवार — सभी जगह
7 मार्च — चापचर कुट फेस्टिवल — आइजोल
8 मार्च — दूसरा शनिवार — सभी जगह
9 मार्च — रविवार — सभी जगह
13 मार्च — होलिका दहन — देहरादून, कानपुर, लखनऊ, रांची और तिरुवनंतपुरम
14 मार्च — होली — सभी जगह
15 मार्च — याओसांग का दूसरा दिन — अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना
16 मार्च — रविवार — सभी जगह
22 मार्च — चौथा शनिवार — सभी जगह
23 मार्च — रविवार — सभी जगह
27 मार्च — शब-ए-कद्र — जम्मू और श्रीनगर
28 मार्च — जमात उल विदा — जम्मू और श्रीनगर
30 मार्च — रविवार — सभी जगह
31 मार्च — ईद-उल-फितर — सभी जगह
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम – आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं. इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.













