• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy representative Hungama : मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार का जलवा, विधायक सरयू राय के लोगों को बुलाकर नहीं पहुंचे मिलने, फोन तक नहीं उठाया, कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हंगामा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मनोनित जनसुविधा प्रतिनिधियों को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने अपमानित किया. उप नगर आयुक्त, कृष्ण कुमार प्रातः 10 बजे मिलने का समय देकर स्वयं कार्यालय से गायब रहे. इस बारे में विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जानकारी देने हुए बताया कि उनके नेतृत्व में जनसुविधा प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की प्रातः 10 बजे मानगो नगर निगम के कार्यालय में उप नगर आयुक्त से मिलने पहुंचा था. उप नगर आयुक्त से मिलकर मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत साफ-सफाई, फोगिंग, पेयजल आदि जनहित के विभिन्न समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए एक मांग पत्र सौंपना था. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इस बारे में पहले से ही उप नगर आयुक्त से मिलने का समय निर्धारित कर लिया गया था. उन्होंने स्वयं ही प्रातः 10 बजे मिलने के लिए बुलाया था. जनसुविधा प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल तय समय पर मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंच गया परंतु घंटों इंतजार के बाद भी उप नगर आयुक्त कार्यालय नहीं पहुंचे. उनसे दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया. यदि उनके पास मानगो क्षेत्र की जनता के कार्यों से भी अधिक आवश्यक कार्य आ गया होता तो उन्हें सूचित कर देना चाहिए था या कम से कम फोन रिसिव कर लेना चाहिए था. विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त के इस कृत से सभी प्रतिनिधि काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

घंटों इंतजार के बाद भी उप नगर आयुक्त के नहीं आने पर प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग पत्र को मानगो नगर निगम कार्यालय के दीवार पर चिपका दिया और लगभग 1 घंटा तक कार्यालय के बाहर धरना पर बैठकर आक्रोश व्यक्त किया. उसके उपरांत भी जब उप नगर आयुक्त नहीं आए तो प्रतिनिधिमंडल ने तय किया मानगो की समस्याओं को लेकर आगामी 10 मार्च को सोमवार के दिन मानगो क्षेत्र के नागरिकों के साथ मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने धरना पर बैठा जाएगा. जनसुविधा प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल में मानगो नगर निगम के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पु सिंह, स्वास्थ्य सेवा के प्रतिनिधि नीरज सिंह, उलीडीह मंडल के प्रतिनिधि संतोष भगत और मानगो नगर निगम के प्रतिनिधि पिंटु सिंह शामिल थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video

August 3, 2026
Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित
खबर

Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित

August 2, 2026
Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा
खबर

Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

August 2, 2026
Next Post

Jamshedpur ngo - सेवा ही लक्ष्य संस्था के सदस्य मिले जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी से, क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur potka mla demand : पोटका विधायक संजीव सरदार मंत्री चमरा लिंडा से मिले, एलबीएसएम कॉलेज में आदिवासी छात्रों के लिए 100 बेड का नया छात्रावास बनाने की रखी मांग

Jamshedpur buxar tatanagar train fire breaking : बक्सर से टाटा आ रही ट्रेन के जेनरल बोगी में लगी आग, मची अफरा - तफरी, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News