गालूडीह: हाइवे से बड़ाखुर्शी गांव जानी वाली सड़क पर बुधवार को एक विंगर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गयी. इस घटना के बाद स्कूली बच्चे सहम गए और चिल्लाने लगे. हलांकि सभी बच्चे बाल बाल बच गए. किसी तरह की चोटें नहीं आयी.जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह विंगर वाहन संख्या जे एच 05 सीएन 4314 बड़ाखुर्शी पंचायत के विभिन्न गांवों से स्कूली बच्चों को लेकर उलदा स्थित विज़डम एकेडमी स्कूल के लिए निकला था.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया. इसके बाद बच्चों को उनके अभिभावक उन्हें अपने साथ स्कूल ले गए. गनीमत रही कि एक भी बच्चा घायल नहीं हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे नहर निर्माण का कार्य चल रहा है. नहर निर्माण के लिए मिट्टी को खोदकर सड़क बनाया गया है. जिसके कारण घटना घटी.



