बहरागोड़ा: बहरागोड़ा शाखा मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में 19 पंडितों ने 19 जोड़ों का विवाह मंत्रोच्चार कर और पूर्ण रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कन्यादान महादान है. कन्यादान सनातन धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक कार्यक्रम है. उन्होंने कहा की सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति जनप्रतिनिधियों से बड़ा होता है. कहा की जनप्रतिनिधि को लोग आसानी से भूल जाते हैं परंतु सामाजिक कार्यकर्ता हमेशा लोगों के हृदय में रहते हैं. (नीचे भी पढ़े)

कहा की आज विवाह कार्यक्रम में यहां दो परिवार का मिलन हो रहा है. श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज 19 परिवार के लोगों को इश्वर आशीर्वाद दे, की वे अपने अपने गांव में प्रेम, एकता और आत्मियता की शक्ति दें. उन्होंने कहा कि डॉ गोस्वामी विगत नौ वर्षो से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर गरीब कन्याओं का विवाह करा रहे हैं, जो सराहनीय है. उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग कर रहे सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए ताकि बेटियां माता पिता के लिए बोझ ना बन सके.(नीचे भी पढ़े)

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीब कन्याओं का विवाह अश्वमेघ यज्ञ समान: डॉ गोस्वामी
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह आशीर्वाद कार्यक्रम के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की वर्ष 2017 से लगातार आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्र के गरीब कन्याओं का विवाह कराई जा रही है, यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है. श्री गोस्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी कार्यकर्ता और लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ है. कन्यादान अश्वमेघ यज्ञ समान है. कहा की इस कार्यक्रम में 10 कन्याएं अनुसूचित जनजाति की बेटियों का विवाह हो रहा है. उन्होंने मंच से बाल विवाह का विरोध करते हुए कहा कि बेटियों के पिता बेटियों को पढ़ाएं ताकी बेटियां शिक्षित हो सके और बेहतर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके. गरीब से गरीब परिवार में जन्में बेटियों का विवाह इस कार्यक्रम में पूर्ण सम्मान के साथ विवाह कराई जाती है और हजारों लोग आशीर्वाद देते है. इस कार्यक्रम को लेकर गरीब माता पिता आस लगाए बैठे रहते हैं की वे अपनी बेटियों का विवाह करा सके. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक कार्य कभी धीमा नहीं पड़ेगा, आगे भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है उस परिवार में मां लक्ष्मी का वास होता है. कार्यक्रम में दुल्हा को घरेलू हिंसा ना करने, पर्यावरण संरक्षण करने, नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया. विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी कन्याओं के बीच उपहार वितरण किया गया. पूरे कार्यक्रम को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त रखा गया. कार्यक्रम के अंत में हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया. इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शिवशंकर सिंह, चंडी चरण साव,रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, दिनेश साव, समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर संतोष मोहंती, लाल बाबू साव, अर्धेंदु प्रहराज, मनोज गिरी, दिलीप साव, सौरभ चक्रवर्ती, दिनेश साव, देवाशीष दास, दिलीप साव, लक्ष्मी नारायण दास, श्रीवत्स घोष, हराधन सिंह, सत्या तिवारी, डॉ किरण सिंह, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ विदेश गांगुली, लखन मांडी, विभाष दास, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे. मंच का संचालन बाप्टू साव ने किया.














