रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की बाईपी एवं सिलफोड़ी पंचायतों की दो सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ. बाईपी पंचायत के सागीपी हिजिया से गंडामारा ईचाहातु तक 3.10 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य में 2.08 करोड़ रुपए तथा सिलफोड़ी पंचायत के आरईओ मुख्य पथ सोनुवा रोड से मुरहातु तक 4.10 किलोमीटर लंबे पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य में 2.71 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा. आज दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ. दिउरी सानगी दोंगो तथा मुंडा रांदो कोड़ा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा-अर्चना के बाद विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, मुखिया पिंकी जोंको, मेलानी बोदरा, लक्ष्मी केराई ने विधिवत पूजा-अर्चना कर व नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया. इस मौके पर मुखिया पिंकी जोंको तथा मेलानी बोदरा ने दोनों सड़कों के भूमि पूजन होने पर सरकार तथा स्थानीय विधायक का आभार जताते हुए कहा कि विधायक के प्रयास से दोनों सड़कों की मरम्मत हो रही है. उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. मौके पर झामुमो नेता प्रदीप महतो, सिंगराय जोंको, बागुन लागुरी, डोबरो लागुरी, लक्ष्मण सामड, मानसिंह अंगरिया, दुलुम मेलगांडी, घनश्याम दोंगो, तुराम सामड समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.














