पोटका: होली के शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शुक्रवार को अंचलाधिकारी निकिता बाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई .बैठक में सब इंस्पेक्टर अजीत मुंडा,मुखिया पानो सरदार,सावित्री हांसदा, सुकलाल सरदार,पंसस सीताराम हांसदा आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में होली के शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन पर सभी की राय ली गई, अधिकांश लोगों ने होली के दिन शराबबंदी एवं रैश ड्राइविंग पर रोक लगाने हेतु प्रशासन से मांग की .मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि होली खुशी एवं भाईचारा का त्योहार है सभी मिल जुलकर इसका आनंद उठाये. कोई भी किसी को जबरन रंग ना लगाए, जिससे कि किसी प्रकार की झगड़े की समस्या उत्पन्न हो.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि प्रशासन शराबबंदी एवं रैश ड्राइविंग को लेकर जगह जगह चेकपोस्ट लगा जांच करेगी एवं किसी भी प्रकार के गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ाई से निपटेगी . इस अवसर पर उत्तम सिंह, अमल रंजन सरदार, जयदेव मंडल, फलिन्दर गोप, शंकर मुंडा, चंदन मंडल, गौतम मंडल, सुबल भगत, गणपति दास, मो सईद, रिजवान,हेमंत भगत आदि उपस्थित थे.














