जमशेदपुर : द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज शनिवार की सुबह पटना टाटा ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पहुंचे. टाटानगर स्टेशन में पहले से मौजूद भक्तों ने शंकराचार्य जी महराज का जयघोष कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया. इस दौरान भक्तों ने शंकराचार्य जी महाराज का चरण वंदन किया. महाराज जी ने सबों को आशीर्वाद दिया. गौरतलब हो कि शंकराचार्य जी महराज मनोहरपुर के समीज आश्रम में होली तक रुकेंगे. इस दौरान पूरे देश से भक्तगण महराज जी से आशीर्वाद लेने व होली का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान महाराज जी विभिन्न विषयों पर प्रवचन देंगे. टाटानगर स्टेशन में महाराज जी का स्वागत करने वालों में टप्पू खिरवाल, शुभम खिरवाल, प्रिंस चौधरी, हेमंत अग्रवाल समेत काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे. महाराज जी बिहार के जमुई जिले के मानक नामक गांव में मां भगवती का प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर टाटानगर पधारे हैं. स्वागत के बाद महाराज जी मनोहरपुर के लिए प्रस्थान कर गये. टप्पू खिरवाल ने बताया कि शंकराचार्य जी महराज आगामी 17 मार्च को पुनः जमशेदपुर में पधारेंगे.



