आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियो के बाद अब निगम के सफाईकर्मी और टिपर चालक भी आम जनता से बदसलूकी करने से नहीं घबरा रहे हैं. मामला वार्ड 33 के बंतानगर सी जोन का है. जहां सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर पर स्थानीय माहिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए शनिवार को उप नगर आयुक्त से शिकायत की जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने केयरटेकर को काम से हटाते हुए जांच का आदेश दिया है.(नीचे भी पढ़े)
शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने बताया कि केयरटेकर अक्सर शौचालय का उपयोग करने पर दबंगई दिखाता है. खुद नगर निगम का कचरा गाड़ी चलाता है और शौचालय में सपरिवार रहता है जिसे वह निजी संपत्ति के रूप में प्रयोग करता है. मनमाने तरीके से पानी चलाता है और शौचालय का ताला खोलता है. विरोध करने पर अभद्रता पर उतारू हो जाता है. एक युवती ने बताया कि शनिवार की सुबह शौच के लिए गयी थी. केयरटेकर ने पानी नहीं होने पर मोटर चलाने कहा जिसपर केयर टेकर भड़क गया और दबंगई दिखाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर धक्का देकर बाहर कर दिया.



