देवघर : देवघर जिले के उपायुक्त, विशाल सागर ने यहां गुरुवार को नेपाल की विदेशमंत्री डॉ आरजू राणा देउबा से मुलाकात की. इस दौरान उपायुक्त ने डॉ देउबा को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के कलाकारों का हस्तनिर्मित शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान किये. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि नेपाल की विदेश मंत्री डॉ आरजू राणा दौरे पर देवघर आई थीं. गुरुवार को उनके यहां से प्रस्थान करने से पूर्व जिले के उपायुक्त विशाल शेखर ने नेपाली विदेश मंत्री डॉ राणा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने डॉ राणा को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट किये. शॉल स्थानीय कलाकारों ने तैयार किये थे. डॉ राणा फिलहाल भारत यात्रा पर हैं, इसी क्रम में वे विगत 11 मार्च को देवघर पहुंची थीं.



