रामगोपाल जेना/आनंदपुर : द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने कहा है कि अभाव और प्रलोभन के कारण जबरदस्ती किसी आदिवासी भाई का धर्म परिवर्तन नहीं हो, ऐसी व्यवस्था सरकार की ओर से सुनिश्चित की जानी चाहिए. आचार्य सदानंद सरस्वती के प्रयासों से अभाव एवं प्रलोभन के कारण दूसरे धर्म में चले गये बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों को वापस हिंदू धर्म में वापस कराया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि द्वारका शारदा पीठाधीश्वर आचार्य शदानंद सरस्वती इन दिनों पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर क्षेत्र स्थित समीज विश्व कल्याण आश्रम के प्रवास पर हैं. इस दौरान वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धर्म संचार सभाएं कर लोगों को संबोधित कर रहे हैं. आचार्य सदानंद सरस्वती ने गुरुवार को समीज आश्रम में आदिवासी समुदाय के ऐसे सैकड़ों लोगों को सनातन हिन्दू धर्म में वापस कराया, जो अभाव या प्रलोभन के कारण भटक कर दूसरे धर्म में चले गए थे. बड़ी संख्या में ऐसे लोगों ने आज पुनः घर वापसी की. उन्होंने कहा कि अभाव और प्रलोभन के कारण जबरदस्ती किसी भी आदिवासी भाई का धर्म परिवर्तन न हो, सरकार को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए.



