जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सिदगोड़ा इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से बारीडीह के सेलिब्रेशन हॉल में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में संघ की संरक्षिका सुमित्रा देवी, अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह एवं सभी 12 इकाई की अध्यक्ष, महासचिव एवं केंद्रीय पदाधिकारी शामिल हुई. सभी को सम्मानित किया गया एवं सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फगुआ गीतों का खूब आनंद लिया. महिलाओं ने चैता का भी गायन किया. कार्यक्रम का संचालन प्रीति चौहान ने किया. पूरा आयोजन इकाई की अध्यक्ष मनोरमा सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ की थी.



