• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 5, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel initiative : टाटा स्टील ने फर्नेस ऑयल की जगह क्लीनर फ्यूल अपनाया, भारत के फेरोक्रोम उद्योग में पहली पहल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, टाटा स्टील ने ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित अपने फेरो एलॉयज प्लांट (एफएपी) में फर्नेस ऑयल की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का उपयोग शुरू किया है. यह सतत पहल, जो भारत के फेरोक्रोम उद्योग में अपनी तरह की पहली है, टाटा स्टील को कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाने में मदद करेगी और देश के हरित औद्योगिक भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी. टाटा स्टील के फेरो एलॉयज और मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित इस प्लांट में पीएनजी फैसिलिटी स्थापित की गई है. अब यह प्लांट क्रोम अयस्क के प्रीहीटिंग के लिए क्लीनर फ्यूल का उपयोग करेगा, जिसे क्रोम अयस्क ब्रिकेट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

यह सुविधा टाटा स्टील को फर्नेस ऑयल की जगह पूरी तरह प्राकृतिक गैस अपनाने में सक्षम बनाएगी, जो क्लीनर और अधिक सतत औद्योगिक संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदम है. पीएनजी सुविधा का उद्घाटन करते हुए, टाटा स्टील के एफएएमडी के इआइसी पंकज सतीजा ने कहा कि प्राकृतिक गैस फर्नेस ऑयल की तुलना में कहीं अधिक स्वच्छ रूप से जलती है और विशेष रूप से फर्नेस ऑयल में मौजूद उच्च सल्फर सामग्री के कारण होने वाले हानिकारक उत्सर्जन को काफी कम करती है. फर्नेस ऑयल को पीएनजी से बदलकर, हम न केवल ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने में योगदान दे रहे हैं, बल्कि कम कार्बन फुटप्रिंट वाले ऊर्जा विकल्पों की ओर भी बढ़ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, हरित और अधिक सतत् भविष्य सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता अटूट रहेगी. टाटा स्टील ने सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल और गैस कंपनी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे ताकि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत, बीपीसीएल निर्धारित मात्रा में प्राकृतिक गैस को अपनी पाइपलाइन के माध्यम से फेरो एलॉयज प्लांट तक पहुंचाएगा. यह बदलाव न केवल प्लांट के कार्बन फुटप्रिंट को काफी हद तक कम करेगा, बल्कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी कमी लाएगा, जिससे टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत होगी. एफएपी जाजपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में चीफ-ऑपरेशंस, एफएपी जाजपुर बीडी नंदा, एफएपी गोपालपुर, एफएपी आथागढ़), आलोक कुमार पांडा (हेड, एफएपी जाजपुर), गणेश मिश्रा (हेड, ह्यूमन रिसोर्स बिजनेस पार्टनर, एफएएमडी), रवनीत सिंह (टेरीटरी मैनेजर, गैस), राजेश नायक (एसोसिएट इंजीनियर) और अस्मान सामल (एक्जीक्यूटिव, बीपीसीएल, ओडिशा) सहित टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video
खबर

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

September 4, 2026
Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार
खबर

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

September 4, 2026
Next Post

Jamshedpur education department meeting : शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान एवं साइकिल वितरण में तेजी लाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur rural peace committee meting : ईद और रामनवमी को लेकर चाकुलिया थाना में शांति समिति की बैठक, एसडीओ सुनील चंद्रा ने आपसी एकता व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का किया आग्रह

Jamshedpur helmet checking- मानगो में बिना हेलमेट फाइन काटने पर ट्रैफिक पुलिस से भिड़े स्कूटी सवार दो युवक, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News