जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट श्मशान गृह ने पर्यावरण अनुकूलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अब वह गेल प्राकृतिक गैस का उपयोग करेगा. यह प्राकृतिक गैस से चलने वाला झारखंड का पहला श्मशान गृह है जिससे समुदाय को अधिक पर्यावरण अनुकूल अंतिम संस्कार का विकल्प मिलने की उम्मीद है.(नीचे भी पढ़े)

गेल के जीएम व जीए इंचार्ज गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि कमीशनिंग समारोह में प्रमुख हितधारकों, पार्वती घाट समिति के सदस्यों और गेल अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें श्री गौरी शंकर मिश्रा, दुर्गा अम्बेडकर, मिथलेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे. यह जमशेदपुर में गेल द्वारा कमीशन किया गया 33वां कमर्शियल कनेक्शन है. इस विकास के साथ, पार्वती घाट अब प्राकृतिक गैस से अंतिम संस्कार की सुविधा प्रदान करेगा. इसके अलावा, गेल ने पीएंडएम मॉल के पास आने वाले रेडिसन होटल को भी प्राकृतिक गैस से संचालित किया है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा स्रोत को बढ़ावा मिलेगा.



