जमशेदपुर : जमशेदपुर लोधी क्षत्रिय महासभा की केंद्रीय कमिटी की ओर से जमशेदपुर ब्लड बैंक में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सन 1857 में हुए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर शहीद रानी अवंती बाई लोधी की स्मृति में आयोजित 25वें रक्तदान शिविर में कुल 82 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दीप्ति सिंह एवं रंभा देवी ने समाज की महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों से आये लोधी परिवारों ने रक्तदान किया.(नीचे भी पढ़े)
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पन्ना सिंह जंघेल, दीप सिंह, अशोक सिंह, ठाकुर सिंह, हरिश्चन्द्र वर्मा, योगेंद्र कुमार, अर्जुन लोधी,जीवन राम लोधी,तुलू राम जंघेल, जवाहर लाल, निर्मल जंघेल, मनबहाल लोधी, महिला संगठन से भारती सिंह, अंजनी देवी, गीतू कुमारी, दीप्ति सिंह, जयंती देवी, अनुसूइया देवी, रत्ना, रंभा आदि ने हिस्सा लिया.



