बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर बहरागोड़ा के जयप्रकाश सामुदायिक भवन प्रांगण के भाभा आरोग्य केंद्र में शुरू होगा मेहेरबाई टाटा कैंसर अस्पताल का ओपीडी केन्द्र. एमटीएमएच जमशेदपुर के निदेशक डॉ कोशी वरगिस, प्रशासनिक प्रमुख डॉ बीपी सिंह और वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी अमिताभ चटर्जी ने जयप्रकाश नारायण सामुदायिक भवन के प्रांगण का सोमवार को दौरा किया. बीते कुछ वर्षों में कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह सेवा ग्रामीण इलाक़ों के रोगियों के लिए विशेष रूप से शुरू की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ओपीडी की होगी शुरुआत. ईडीयन रेड क्रॉस के प्रांगण स्थित भाभा आरोग्य केंद् में चिकित्सक कैंसर रोगियों की प्राथमिक जांच करेंगे. उस दिन कैंसर जांच शिविर भी आयोजित होगी. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल मेहेरबाई टाटा कैंसर अस्पताल के ओपीडी केंद्र का विधिवत उद्घाटन करेंगे. फ़ीडर क्षेत्र में संभावित रोगियों की संख्या के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा यह निर्णय लिया जाएगा कि महीने में कितनी बार ओपीडी केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक आकर अपनी सेवा देंगे. कुणाल षड़ंगी ने इस पहल के लिए टाटा मेहेरबाई कैंसर अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार जताया है.




