जमशेदपुर : जमशेदपुर के गम्हरिया थाना अंतर्गत जोशपुर गांव में बीती देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों द्वारा आनन फानन में उसे टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम गोपाल चंद्र महतो (30) है. उसे देर रात परिजनों ने उतारकर टीएमएच अस्पताल पहुंचाया. वह बिजली विभाग का आउटसोर्स कर्मचारी था. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में था. एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.




