जमशेदपुर: ईद,सरहुल और रामनवमी त्योहारों को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. एसएसपी किशोर कौशल ने इन त्योहारों के दौरान शहर में होने वाली भारी भीड़ और जुलूसों को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.एसएसपी किशोर कौशल ने पीसीआर परिसर में जवानों को ब्रीफ करते हुए कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सड़कों पर भारी संख्या में लोग निकलते हैं और जुलूस का आयोजन होता हैं.(नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा, हिंदू नववर्ष पर भी जुलूस निकालने की परंपरा है, जिससे शहर में भीड़ और भी बढ़ जाती है. इस समय विशेष रूप से बाज़ारों में रौनक रहती है, जबकि रमज़ान का महीना भी चल रहा है, जिससे लोगों का मूवमेंट अधिक होता है.ऐसे में पीसीआर वैन, बाइक पेट्रोलिंग और क्यूआरटी को पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई भी असामाजिक या आपराधिक तत्व या एंटी सोशल एलिमेंट इसका लाभ न उठा पाए. इसके अलावा,जो लगातार एंटी क्राइम चेकिंग चल रही है, उसे प्रभावी तरीके से किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों या मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जाए.




