बहरागोड़ा: विधायक समीर मोहंती ने जेबीवीएनएल के निदेशक केके वर्मा से मुलाकात की और क्षेत्र की बिजली की समस्या पर चर्चा की. साथ ही क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली आपूर्ति की समस्या को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की.(नीचे भी पढ़े)
इस महत्वपूर्ण मुलाकात में विधायक ने क्षेत्रवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाने की आवश्यकताओं को रखा. निदेशक ने इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करने की विधायक को आश्वासन दिया है. जिससे क्षेत्र में बिजली संकट का सामना करने वाले लोग जल्द राहत पा सकें. इस पहल से निश्चित रूप से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी.











