जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस बीपीएम मध्य विद्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने नए शौचालय के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर पांच वॉशबेसिन समेत 30 स्टील के नल चोरी कर लिए, जिसमें की दो वॉशबेसिन को विद्यालय की बिल्डिंग के पीछे फेंक कर तोड़ दिया. बुधवार को जब विद्यालय खुला तो देखा गया की बाथरूम का ताला टूटा हुआ है. शौचालय खोलकर देखा तो चोरों ने तहस-नहस कर दी है, जिसकी शिकायत बर्मामाइंस थाने को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. (नीचे भी पढ़ें)

बता दे कि ये शौचालय विधायक फंड से बन रहा था जो की अंतिम चरण में था. कुछ ही दिनों में इसका उद्घाटन होना था. इसके पहले ही चोरों ने घुसकर चोरी कर ली. इतने बड़े विद्यालय के प्रांगण में कोई सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती रात को नहीं की जाती है, जबकि शिक्षा विभाग के द्वारा वहां बीपीएम मध्य विद्यालय और सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस बनाया गया है. वहीं विद्यालय की प्राचार्य किरन कुमारी ने बताया की पूरे विद्यालय की बाउंड्रीवॉल नीचे होने के कारण चोर टपक कर आ जाते हैं और विद्यालय के प्रांगण में जो हाई मास्क लाइट लगाई गयी है वह भी चोरों ने तार काट दी है, जिसके कारण लाइट भी नहीं जलती है. आए दिन चोर घुसकर विद्यालय के समान चोरी कर रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं पर स्थानीय पुलिस इस पर कोई करवाई नहीं कर रही है. उन्होंने थाने में लिखित शिकायत कर दी है.














