जमशेदपुर: जमशेदपुर के बारीडीह ट्यूब कॉलोनी के सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा मैदान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रील तक होने जा रहा है. यह कथा श्री कुसुम मधुबन बिहारी गौ सेवा संस्था और सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है. इसे लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बारीडीह सार्वजनिक दुर्गा व काली पूजा मैदान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
कथा वाचन वृंन्दावन मथुरा के पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी महाराज होंगे. इसमें कलश यात्रा 30 मार्च को सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी. इसके पश्चात शाम 4 बजे से 8 बजे तक कथा किया जायेगा. यह कथा 5 अप्रैल तक चलेगी. वहीं पूर्णा आहुर्ति 6 अप्रैल को 10 बजे से होगी. इसके लिए महिलाओं से अपील है कि वे श्रीमद्भभागवत कथा का हिस्सा बने और अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हो.














