रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चक्रधरपुर शहर के पुरानी बस्ती में बीती रात मनबोध सोहर नामक युवक के हत्या से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. मनबोध सोहर की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी के अनुसार अपराधियों के अहम सुराग हाथ लगे हैं. (नीचे भी पढ़े)
जल्द ही अपराधियों तक पुलिस पहुंच जाएगी.मृतक के शव के समीप ही उसकी स्कूटी भी मिली है. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है.














