
जमशेदपुर:जमशेदपुर के जुगसलाई में स्थापित श्री राजस्थान शिवमंदिर में राजस्थान की लोक आस्था और भगवान शिव औक मां पार्वती को समर्पित गणगौर विसर्जन के पूर्व इसर पार्वती को मिलाने और पानी पिलाने की पूजा की गयी. संध्या 3.30 बजे से संध्या 6 बजे तक चले इस गणगौर विसर्जन पूजा महोत्सव में गणगौर पूजन करने वाली सैंकड़ों की संख्या में माता बहनों ने इसर पार्वती की पूजा गणगौर के रूप में की. (नीचे भी पढ़े)

राजस्थान शिवमंदिर कमेटी जुगसलाई की ओर से आयोजित गणगौर पूजन करने सैंकड़ों की महिलाएं शामिल हुई. समाज की माता-बहनों के लिए अल्पाहार एवं शीतल पेय की व्यवस्था भी की गयी थी. गणगौर पुजन महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए राजस्थान शिव मंदिर कमेटी जुगसलाई के अध्यक्ष छितरमल धूत, महासचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामूका के साथ पवन सिंगोदिया, सांवर लाल शर्मा, कमल किशोर अग्रवाल, श्याम सुंदर चौधरी, मंटू अग्रवाल, दीपक बिदासरिया, सुनील रिंगसिया, विश्वनाथ शर्मा, बद्रीनाथ शर्मा, सीताराम भारतीय, कैलाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे.














