रांची : सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की हर जिले की कमेटी का गठन हो रहा है. पलामू और बोकारो जिला कमेटी का गठन किया गया है. इसके तहत पलामू जिले के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा गुड्डू, उपाध्यक्ष बालकिशुन उरांव सन्नु सिद्दीकी, सचिव अधिवक्ता रंजन चंद्रवंशी, संगठन सचिव अनुराग सिंह, देवानंद भारद्वाज, सह सचिव रमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सिन्हा जबकि बोकारो जिला का अध्यक्ष रतनलाल मांझी, उपाध्यक्ष गिरधर महतो, मोहन मुर्मू, घुन्नु हांसदा, मोहम्मद फिरदौस, सचिव मुकेश कुमार महतो, संगठन सचिव मुक्तेश्वर महतो, फैयाज अहमद, सह सचिव पानबाबू केवट, यदु महतो और कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल को बनाया गया. पूरी कमेटी का विस्तार करने के लिए जिला अध्यक्षों को आदेश दिया गया है. इसको लेकर एक आदेश महासचिव बिनोद कुमार पांडेय ने जारी किया है.














