नई दिल्ली : 1 अप्रैल को सुबह से ही देशभर के सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों डिजिटल लेनदेन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, बैंक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सर्विसेज में दिक्कतें आ रही है. इसके लिए एसबीआई के ग्राहकों ने एक्स पर अपनी शिकायते दर्ज करायी है. जिस पर भारतीय स्टेट बैंक की प्रतिक्रिया आयी है. बैंक के मुताबिक एनुअल मेंटनेंस एक्टिविटीज के चलते 1 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक डिजिटल सर्विसेज बंद रहेगी. हालांकि यह परेशानी एसबीआई के यूजर्स को सुबह से हो रही है. सुबह से यूपीआई पेमेंट करने में परेशानी हो रही है. वहीं बैंक ने भी इसे स्वीकारा है और बताया है कि एनुअल मेंटनेंस एक्टिविटीज के कारण सेवाएं 1 बजे से 4 बजे तक ठप रहेगी. (नीचे भी पढे़ं)

एक्स पर एसबीआई ने बताया कारण: भारतीय स्टेट बैंक ने एक्स से एसबीआई के यूजर्स को बताया है कि एनुअल मेंटनेंस एक्टिविटीज के कारण 1 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक हमारी सभी डिजिटल सर्विसेज बंद रहेंगी. हम ग्राहकों से अनुरोध करते है कि वे यूपीआई लाइट और एटीएम चैनल्स का इस्तेमाल करें.



