जादूगोड़ा: नरवा पहाड़ स्थित मुर्गाघुटू में सार्वजनिक श्रीश्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से चैती दुर्गा पूजा की लेकर तैयारी जोरो पर हैं. इधर सोमवार को कमेटी गठित कर कई कार्यक्रमों की घोषणा की गयी. इस बार कमेटी के अध्यक्ष दिवाकर दास, सचिव धनपति दास, कोषाध्यक्ष शक्ति पदों दास ने कहा कि आगामी 3 अप्रैल को चैती मां दुर्गा का पट खुल जाएगा और भक्त जन मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे. 5 अप्रैल को बाउल संगीत और 6 अप्रैल को आर्केस्ट्रा का धमाकेदार कार्यक्रम रखा गया हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम सफल बनाने में कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष भीमसेन दास, डॉ निर्मल चांद, विश्वनाथ नायक, पतित पावन दास, कृष्णा दास, सुरजीत दास, गोपाल कृष्ण दास, विद्या सागर दास, बालाजी राव, सनत कुमार दास, धीरेन्द्र नाथ दास, सुकांत दास, सागर दास, राज कुमार दास अभिजित दास जुटे हुए हैं.



