बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पुरानापानी पंचायत के करकट्टा गांव में मंगलवार को झारखंड सरकार कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (भूमि संरक्षण विभाग) से स्वीकृत तालाब जिर्णोद्धार कार्य का विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि ग्रामीणों के मांग पर उन्होंने तालाब जिर्णोद्धार कार्य की अनुशंसा की थी, जिसकी स्वीकृति मिलने पर 1 अप्रैल को शिलान्यास किया है. तालाब के जिर्णोद्धार होने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा और लोगों को भी फायदा होगा. (नीचे भी पढे़ं)
ग्रामीण योजना निर्माण में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने ग्रामीणों से जो भी वादा किया एक एक पूरा करने का काम करेंगे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया पानसरी हांसदा, उप मुखिया सकुंतला बास्के, पंचायत सचिव साजन बेरा, बिंदु हांसदा, सुखलाल हांसदा, रॉबिन मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.














