सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन से पुलिस ने बीते 30 मार्च को एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत शव बरामद किया था. मंगलवार को एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. (नीचे भी पढ़े)

घटना के 24 घंटे के भीतर ही भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक महिला की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी भवानी कैवर्त के रूप में की गई. उसके बाद जांच के क्रम में महिला के पोते लक्ष्मण कैवर्त और उसके साथी चंदन कैवर्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि डायन के शक में पोते ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी दादी की हत्या कर शव हत्या को आत्महत्या या हादसा का रूप देने के उद्देश्य से हत्या के बाद मोटरसाइकिल से लाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं बाइक जब्त कर लिया है. जांच टीम में एसडीपीओ समीर सवैया, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.



