गालूडीह: गालूडीह महुलिया में स्थित प्राचीन रंकणी मंदिर से छह अप्रैल को आंचलिक सर्वजनीन प्राचीन रंकणी मंदिर बासंती पूजा समिति की ओर से 55वें वर्ष प्राचीन रंकणी मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी की देखरेख में रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं. रामनवमी को लेकर लोगों में उत्साह है. समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राचीन रंकणी मंदिर से धूमधाम से अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. इस वर्ष रामनवमी जुलूस को भव्य व आकर्षक रूप दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
मंदिर में पहले पूजा अर्चना होगी और इसके बाद गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस में शामिल युवक पारंपरिक करतब दिखाएंगे. जुलूस में बजरंगी झंडे भी रहेंगे. जुलूस निकालने को लेकर रामनवमी तक नियमित रूप से अभ्यास किया जा रहा है. जुलूस अपने निर्धारित मार्ग अंडरपास, नीमतल, सुभाष चौक, गालूडीह बाजार, हाटचाली से गुजरेगा और मंदिर परिसर पहुंचकर विसर्जित होगा. मंदिर समिति में अध्यक्ष एसडीओ घाटशिला, सचिव सोनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष आदित्य पांडा, कोषाध्यक्ष दुलीचंद अग्रवाल, सदस्य सीओ घाटशिला, सपन महतो, सुभाष सिंह, संजू अग्रहरि, अनूप हालदार, महाराज साव, नारायण पांडा, कबीर पांडा, गौतम पांडा, अजय सिंह आदि शामिल हैं.



