बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा,दरखुली और घासपादा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. विधायक ने राधा गोबिंद की पूजा कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर विधायक ने लोगों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,रासबिहारी साव, मदन मन्ना, अरुण बारीक, सुमित माइति,बिशु ओझा, पप्पू राउत, राकेश दास, मिथुन कर, जादूपति राणा, मनोज माइति, पीयूष नंदी, सुभाष दास समेत अन्य उपस्थित थे.














