जमशेदपुर : टाटा स्टील के अधिकारियों का अप्रेजल रिपोर्ट जारी कर दिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों को वेतन वृद्धि और बोनस का लाभ मिलेगा. वृद्धि और बोनस में इस बार कटौती हो गया है. कंपनी के हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. कंपनी में अधिकारियों के करियर की दिशा इसी अप्रेजल पर निर्भर करती है, इसलिए इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही थी. इस बार टाटा स्टील ने अप्रेजल सिस्टम में बदलाव किये हैं.(नीचे भी पढ़े)
पहले अधिकारियों को पांच श्रेणियों में आंका जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर चार कर दिया गया है. इससे लो-परफॉर्मेंस अधिकारियों के लिए चुनौती बढ़ गयी है. कम प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के लिए कंपनी ने एक टैलेंट पूल बनाया है. इसमें उन अधिकारियों को रखा जायेगा जिनका प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं रहा. इन्हें छह महीने का समय मिलेगा, जिसके दौरान अन्य विभागों में उनकी उपयोगिता पर विचार किया.



