रांची : झारखंड के सभी जिलों में 16 अप्रैल को पुलिस द्वारा चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पुलिस मुख्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है.(नीचे भी पढ़े)
पहले जहां समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस बार उसी स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन होगा. इससे पहले पुलिस की ओर से 10 सितंबर 2024, 18 दिसंबर 2024 और 22 जनवरी 2025 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.



