गालूडीह: सोमवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अपने कार्यकर्ताओं के साथ बड़बिल गांव के हरि मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन शामिल हुए. उन्होंने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की और भगवान की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंत्री ने कहा कि कलियुग में हरिनाम ही मुक्ति का आधार है. हरिनाम से मन को शांति मिलती है. क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. हम सभी को थोड़ा बहुत समय निकालकर हरिनाम का श्रवण अवश्य करना चाहिये. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, श्रवण अग्रवाल, मंटू महतो, शिपु शर्मा, बबलू हुसैन, शेख बकरुद्दीन, बादल किस्कु, दुलाराम टुडू, फूलचांद टुडू, अशोक महतो, निर्मल भकत, मधुसूदन भकत, रसराज भकत, विकास भकत अभिषेक पाल, संदीप कालिंदी, अभिजीत भकत, पूर्णचंद्र भकत, अनूप भकत आदि उपस्थित थे.



