गालूडीह : सोमवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने अपने काफिले के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र गालूडीह पहुंचे. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में 12 करोड़ 86 लाख रुपये से बनने वाले तीन सड़क व एक उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया. मंत्री ने गालूडीह से नरसिंगपुर बंगाल सीमा तक पथ का आई आर जीपी कार्य 14 किलोमीटर 11 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य, गालूडीह बाजार रोड का 2.20 मीटर 8 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनने वाले साधारण मरम्मती कार्य, गालूडीह के पाटमहुलिया में 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र, गालूडीह एनएच 33 से घीकुली तक 2.050 किलोमीटर एक करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी तथा लोगों की काफी दिनों से मांग थी की सड़क का निर्माण हो. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने संवेदक से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने विकास के जिस उद्देश्य से उनको चुना है. वह उन दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और क्षेत्र में विकास कर रहे है. इन योजनाओं के पूरा होने से इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी. मौके पर कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, श्रवण अग्रवाल, मंटू महतो, शिपु शर्मा, बबलू हुसैन, शेख बकरुद्दीन, बादल किस्कु, दुलाराम टुडू, फूलचांद टुडू, अशोक महतो, सुभाष सिंह, अमरदीप शर्मा, राजेश साह, विश्वजीत पांडा, अजय अग्रवाल, दीपू शर्मा, गोपाल पटनायक, मुचीराम गिरी, बिदेश मुखर्जी आदि उपस्थित थे.



