जमशेदपुर: जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी में चैती दुर्गा पूजा का समापन सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ. इस खास मौके पर महिलाओं ने श्रद्धा भाव से माता को सिंदूर अर्पित किया और सिंदूर की होली खेलते हुए मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी. चैती नवरात्र के एकादशी तिथि पर महिलाओं ने परंपरागत सिंदूर खेला की रस्म निभाई और माता का आशीर्वाद लिया. मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शहर भर में धूमधाम से किया गया, जिसमें युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

सभी नाचते-गाते पारंपरिक अंदाज में नदी तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने मां को नम आंखों से विदाई दी और उनका आशीर्वाद लिया. मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इन्तेजाम किये थे. दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक माता की विदाई कर सकें.



