गालूडीह: गालूडीह में सोमवार को दशमी को रामनवमी के अवसर पर वीर हनुमान न्यास समिति अखाड़ा ने झांकी के साथ भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला. झांकी में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी विराजमान थे. गालूडीह स्टेशन रोड स्थित बजरंगबली मंदिर से जुलूस शुरू हुआ, जो महुलिया चौक, बजरंगबली मंदिर, अंडरपास, सुभाष चौक, गालूडीह बाजार का भ्रमण करते हुए आंचलिक मैदान पहुंचा. जहां युवकों ने एक बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये. देर रात प्रसाद वितरण के साथ जुलूस का समापन हुआ. जुलूस में शामिल लोगों ने जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाये. पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। जुलूस में शामिल युवा और बच्चों ने विभिन्न जगहों पर तलवारबाजी और लाठी से कला का प्रदर्शन किया. तलवारबाजी देखकर लोग जय जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे. (नीचे भी पढ़ें)

जुलूस के दौरान पुलिस रही अलर्ट : जुलूस के दौरान घाटशिला सीओ निशांत अंबर, थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश, कनीय अभियंता मुकुंद, हरेकृष्ण मंडल समेत पुलिस जवान अलर्ट रहे. झांकी के दौरान रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, उड़े-उड़े बजरंगबली आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मौके पर वीर हनुमान न्यास समिति अखाड़ा के शिपु शर्मा, आशीष सिंह, राजा गुप्ता, रणवीर यादव, मनीष गुप्ता, साहेब हलदार, अभिषेक छत्री, विकास मन्ना, कमल माइति, प्रियव्रत दत्ता, सूरज, अरुण, राजा दास, अमित गोराई, राहुल दत्ता आदि शामिल थे.



