जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रामनवमी के विसर्जन के दिन जमशेदपुर के विभिन्न अखाड़ा समितियों का दौरा किया. जहां उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया. अखाड़े में बन्ना गुप्ता ने लाठी भांजते हुए अखाड़े का लुत्फ उठाया. पूर्व मंत्री ने झारखंडवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता है. (नीचे भी पढ़ें)

विसर्जन के दिन मानगो चौक पर मानगो कांग्रेस प्रखंड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, जमशेदपुर टेलर्स ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, कुशवाहा संघ मानगो, राष्ट्रीय एकता मंच, विश्वकर्मा कल्याण समिति, रौनियार वैश्य कल्याण समिति, तैलिक एकता मंच, जय महाकाल सेवा संघ, कदमा रंकणी मंदिर के सामने, बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब द्वारा शिविर लगाये गये थे. अखाड़े में डंका की धुन सुनकर बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डंका बजाया और अपनी लाठी भांजते हुए अखाड़े का लुत्फ उठाया. इस दौरान सहायता शिविर के आयोजन कर्ताओं ने पूर्व मंत्री को पगड़ी तलवार अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.



