जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट के नये प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय बनाये गये है. गिरीडीह सिविल कोर्ट के वे प्रधान जिला न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे. जमशेदपुर सिविल कोर्ट के निवर्तमान प्रधान जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट में प्रधान न्यायायुक्त नियुक्त किया गया. (नीचे भी पढे)
इनके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट द्वारा तीन प्रधान जिला न्यायाधीशों को इधर उधर किया गया. रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टेनगंज जिले का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इसके अलावा और 33 न्यायिक सेवा से जुड़े लोगो का स्थानांतरण किया गया है.



