जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत धर्मदाह में मंगलवार देर शाम मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया. घायल 40 वर्षीय आशीष मुर्मू पास के ही गांव घोड़घोड़ा का रहने वाला है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आशीष मुर्मू रोज की तरह अपने काम में लगा हुआ था. उसे एक ट्रक से माल खाली करना था. ट्रक को बैक करने के दौरान एक करंट का तार वहां से गुजरा था, जिसे हटाने आशीष गया. इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया और घायल हो गया. कुछ देर तक वह वहीं पड़ा रहा. बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत ही एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. इस घटना में उसका पीठ बुरी तरह से झुलस गया है.



