जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन चतरो गांव में चल रही अवैध शराब भट्टी को जल्द बन्द कराए. इस सिलसिले में पोटका से जेएलकेएम प्रत्याशी भागीरथी हांसदा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी राजेश मंडल से मुलाकात की व ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि गांव की 16 महिला समिति शराब को बंद कराना चाह रही है. उन्होंने बताया कि महिला समिति अपने स्तर से शराब बंदी कराने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने पहुंची. जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल ने जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिया.




