जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) की मान्यता प्राप्त टीएसपीडीएल इंप्लाइज यूनियन को मान्यता मिलने के बाद चुनाव को लेकर मची घमासान के बीच बुधवार को यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलायी गयी. कमेटी मीटिंग में चुनाव पर फैसला के लिए 12 अप्रैल को वार्षिक आमसभा (एजीएम) बुलाने का निर्णय लिया गया. एजीएम बिष्टुपुर स्थित यूनियन कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी. कमेटी मीटिंग में महामंत्री गुट की ओर से अध्यक्ष को प्रस्ताव दिया गया कि सीआर प्लांट में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है इसलिए कमेटी मीटिंग में ही नई कमेटी की घोषणा कर दिया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
वैसे श्रम विभाग ने तीन वर्ष तक चुनाव से छूट दिया है. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दो टूक कहा है कि तीन वर्ष के भीतर कभी भी चुनाव कराया जा सकता है. शुक्रवार को भी चुनाव कराया जा सकता है. कमेटी मीटिंग में नई कमेटी की घोषणा नहीं की जा सकती है. इसके लिए चुनाव के लिए एजीएम में जाना ही होगा. कमेटी मीटिंग के दोरान महामंत्री अमन तथा त्रिदेव गुट के बीच की दूरी को पाटने का प्रयास भी किया गया. आखिरकार एजीएम में जाने की घोषणा की गयी. इधर मजदूरों ने हर हाल में चुनाव से कम पर तैयार नहीं है. पूर्व कोषाध्यक्ष केएस तिवारी ने भी ऐलान किया है कि अगर चुनाव नहीं कराया जाता है तो वे टीएसडीपीएल यूनियन के नाम पर अलग चुनाव करायेंगे.





